विज्ञापन - शीर्ष बैनर
Read in English —JantaScope English
बॉलीवुड

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, आठवें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 407 करोड़ के पार।

2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है… सिनेमा घरों में इसे काफी पसंद किया जा रहा है, रिलीज के एक ही हफ्ते में फिल्म ने विश्वभर से 407 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की है। इसी के साथ दृश्यम 3, 2026 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने केवल भारत से ही 260 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है।

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, आठवें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 407 करोड़ के पार।
विज्ञापन

द्वारा साधना गुप्ता

स्रोत: abp news, navbharat times.

400 करोड़ के क्लब में दृश्यम 3 ने मारी एंट्री। आठवें दिन टूटा बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड।

अक्टूबर के पहले वीक में रिलीज हुई अजय देवगन की दृश्यम 3, 2026 की बेस्ट क्राइम ड्रामा फिल्म बन चुकी है। रिलीज के पहले दिन से ही लोगों में इसका क्रेज नजर आ रहा है, लंबे समय के इंतजार के बाद लोगों को सिनेमा में कुछ दमदार देखने को मिल रहा है, जिस कारण लोग दृश्यम 3 को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी फैन बेस का रिजल्ट हमें बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने विश्वभर से 400 करोड़ रुपयों की कमाई की है। इसी के साथ यह भारत की 2026 की पांचवीं मोस्ट प्रॉफिटेबल मूवी की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

भारत ही नहीं दुनिया भर से दृश्यम 3 ने अपना परचम लहराकर दमदार कमाई की।

अजय देवगन की दृश्यम 3 ने केवल भारत से ही 260 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है, वहीं सेकंड फ्राइडे के कलेक्शन के बाद मूवी ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार करके वर्ल्डवाइड भी एक नया रिकॉर्ड बना दिया है..

भारत और दुनिया भर में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, इसी के साथ यह 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है। दृश्यम 3 ने रिलीज के सातवें दिन ओवरसीज में 89 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। वहीं मूवी के ओपनिंग की बात की जाए तो ओपनिंग भी दमदार रही है, दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर ही 63 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। जैसे कि फिल्म ने आठवें दिन के बाद 407 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, फिल्म ने केवल ओवरसीज में 95 करोड़ का कारोबार किया है…..

सिर्फ आठवें दिन की बात की जाए तो मूवी ने डे 8 पर 17.87% थिएट्रिकल ऑक्यूपेंसी के साथ 14.50 रुपये का कलेक्शन किया है।

क्या रहा दृश्यम और दृश्यम 2 का हाल?

बता दें कि 2015 में दृश्यम आई थी, उस समय इस हिट मूवी ने 110 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था, वहीं 2022 में आई दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन दिखाया और इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 345.05 करोड़ रहा है, दृश्यम 2 उस समय ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी। और दृश्यम 3 ने 8 दिनों में ही पिछले सभी आंकड़ों को पार करते हुए 2026 की हिट फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।

अभिनेता अजय देवगन की दृश्यम 3 बनी 2026 की पांचवीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म।

कोईमोई के अनुसार, दृश्यम 3 का टोटल बजट 110 करोड़ का है, वहीं दृश्यम 3 ने दुनिया भर से अब तक 407 करोड़ रुपयों की कमाई की है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 7 दिनों में 383.60 करोड़ रुपये कमाए थे, जिस कारण मूवी का कुल प्रॉफिट 248.73% था। वहीं आठवें दिन के मुनाफे के बाद टोटल प्रॉफिट 270% हो चुका है। ऐसे में पूरा प्रॉफिट मिलाकर यह फिल्म 2026 की पांचवीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है। इसमें पहले नंबर पर है हनुमान अंश, वहीं दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है धुरंधर 2, तीसरे नंबर पर है आवारापन 2, और फिर चौथी है मिर्जापुर द मूवी, और इसके बाद पांचवें नंबर पर दृश्यम 3 ने अपनी जगह बना ली है।

दृश्यम 3 की कमाई से क्या खतरे में है हनुमान अंश?

रिलीज के बाद से दृश्यम 3 ने 2 बड़े माइलस्टोन छू लिए हैं, पहला, मूवी ने 400 करोड़ के फैन क्लब में अपनी जगह बना ली है और दूसरा, बीते 8 दिनों में भारतीय सिनेमाघरों में दृश्यम 3 को 1.07 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं आंकड़ों के अनुसार, हनुमान अंश की कमाई को पछाड़ने के लिए दृश्यम 3 को महज 21 करोड़ रुपये की और अर्निंग करनी होगी जो कि रिलीज के नौवें दिन आसानी से हो जाएगी। अभिषेक पाठक द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म अजय देवगन की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट फिल्म तान्हाजी का भी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार बैठी है। जिस तेजी से दृश्यम 3 कमाई कर रही है रविवार तक तान्हाजी का भी आंकड़ा टूट सकता है।

फिल्म की खास बात यह है कि, लंबे समय के इंतजार के बाद दर्शकों को निराश नहीं होना पड़ा और बड़े पर्दे पर उन्हें एक बढ़िया फिल्म देखने को मिली, दृश्यम और दृश्यम 2 देखने के बाद लोगों को इसके तीसरे सीक्वल से जो उम्मीद थी दृश्यम 3 द कन्क्लूजन उस पर खरी उतरी।

साझा करें
विज्ञापन - मध्य लेख
विज्ञापन - नीचे