
अहमदाबाद की किराना दुकान में रेव पार्टी जैसा माहौल, DJ की धुन पर थिरकने लगे ग्राहक; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
अहमदाबाद, 30 अक्टूबर 2026: आमतौर पर लोग किराना दुकान या सुपरमार्केट में रोजमर्रा का सामान खरीदने जाते हैं। कोई दूध और सब्जियां लेने पहुंचता है, तो कोई घर का राशन खरीदने। लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में एक ग्रोसरी स्टोर के अंदर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। यहां सामान से भरी अलमारियों और शॉपिंग कार्ट के बीच अचानक DJ की धुन गूंजने लगी। देखते ही देखते दुकान का माहौल किसी पार्टी जैसा हो गया और वहां मौजूद कई ग्राहक खरीदारी छोड़कर डांस करने लगे ।
1 दिन पहले | वायरल












