
भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में पहुंची, श्रीलंका को 39-14 से दी करारी शिकस्त; अब खिताब के लिए Uganda से मुकाबला।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में जगह बनाकर देश को एक और खुशखबरी दी है। अहमदाबाद में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 39-14 के बड़े अंतर से हराया। शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और हाफ टाइम तक 24-7 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी। अब भारतीय टीम की नजरें खिताब जीतने पर हैं। फाइनल में उसका सामना युगांडा की टीम से होगा।
4 घंटे पहले | खेल












