विज्ञापन - शीर्ष बैनर
Read in English —JantaScope English
बॉलीवुड

हनी सिंह की बढ़ीं मुश्किलें: समन में नहीं हुए पेश, आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र Cyber Cell ने की पूछताछ।

रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हनी सिंह को 16 अक्टूबर 2026 को महाराष्ट्र Cyber Cell के सामने पेश होना पड़ा, तीन बार समन स्किप करने के बाद, Look Out Circular मिलने के बाद आखिरकार वह Cyber Cell के सामने पेश हुए। इस पूरे मामले में हनी सिंह के ऊपर अपने कॉन्सर्ट के दौरान आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी करने का आरोप है।

हनी सिंह की बढ़ीं मुश्किलें: समन में नहीं हुए पेश, आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र Cyber Cell ने की पूछताछ।
विज्ञापन

द्वारा साधना गुप्ता

स्रोत: hindustan times, toi, the indian express, ndtv.

क्या था पूरा मामला?

दिल्ली में हनी सिंह ने जनवरी 2026 में एक कॉन्सर्ट किया था, जिसका क्लिप सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ। उस क्लिप में हनी सिंह पर आरोप लगा कि उन्होंने स्टेज से गाड़ी में शारीरिक संबंध को लेकर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी की।

वहीं यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया। कई लोगों ने कहा कि यह टिप्पणी महिलाओं के लिए आपत्तिजनक है और पब्लिक मंच से ऐसी बात नहीं कही जानी चाहिए। विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। इसके साथ उन्होंने कहा कि वीडियो को एडिट करके गलत संदर्भ में ले जाया गया है और मेरा इरादा अश्लीलता फैलाना नहीं था, बल्कि युवाओं को असुरक्षित और Unprotected शारीरिक संबंध के खिलाफ चेतावनी देना था।

जिसके बाद मुंबई में एक स्थायी निवासी ने इस टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र Cyber Police में शिकायत दर्ज कराई, और फिर हनी सिंह पर BNS धारा 296, अश्लील गाने गाना, BNS धारा 79 महिला की शालीनता को ठेस पहुँचाना और IT Act धारा 67, इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री का प्रकाशन करने की धाराएँ लगाई गईं। जिसके बाद महाराष्ट्र Cyber Cell ने हनी सिंह को 3 बार समन भेजा, लेकिन वह समन में उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद उनके खिलाफ Look Out Circular जारी किया गया। circular जारी होने के बाद उन्हे महाराष्ट्र Cyber Cell में उपस्थिति होना पड़ा।

Free Press Journal और Hindustan Times की रिपोर्ट के अनुसार, हनी सिंह दोपहर लगभग 2.55 बजे कफ परेड स्थित महाराष्ट्र Cyber Cell के ऑफिस पहुँचे। वहाँ Investigating Officer ने उनसे लगभग 2 घंटे 35 मिनट की लंबी पूछताछ की, शाम लगभग 5.30 बजे उन्हें वहाँ से जाने की अनुमति दी गई।

पूछताछ के दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। वह चुपचाप सुरक्षा के साथ बाहर निकले और वहाँ से चले गए। Cyber Cell के अधिकारियों ने कहा कि पूछताछ का विवरण सार्वजनिक नहीं किया जाएगा, क्योंकि मामले पर अभी जाँच जारी है। वहीं अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हनी सिंह को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

इस केस की निगरानी स्वयं महाराष्ट्र Cyber के Additional Director General of Police यशस्वी यादव कर रहे हैं।

हनी सिंह का पूछताछ के लिए जाना आसान नहीं था।

महाराष्ट्र Cyber Cell में हनी सिंह की यह पेशी आसान नहीं थी। उन्हें सितंबर 2026 से लेकर अब तक 3 बार समन भेजा गया था। NDTV और Times of India की रिपोर्ट के अनुसार, वह पहले तीन समन पर हाजिर नहीं हुए और विदेश में होने का हवाला दिया।

5 अक्टूबर को भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं गए और समय माँगा। इसके बाद उन्होंने 16 अक्टूबर के बजाय 22 अक्टूबर को पेश होने की माँग की। महाराष्ट्र Cyber Cell ने इस माँग को खारिज कर दिया और उन्हें 16 अक्टूबर को ही उपस्थित होने का निर्देश दिया।

महाराष्ट्र Cyber Cell के एक सीनियर अधिकारी ने साफ चेतावनी दी थी कि अगर इस बार भी वह नहीं आए तो उनके खिलाफ Look Out Circular जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। LOC जारी होने पर व्यक्ति को बिना कानून की अनुमति के देश छोड़ने से रोका जा सकता है और एयरपोर्ट पर उन्हें रोका जा सकता है।

इसी दबाव के बाद ही हनी सिंह 16 अक्टूबर को Cyber Cell में पेश हुए।

हनी सिंह का यह पहला विवाद नहीं है, इससे पहले भी दिल्ली हाईकोर्ट में Volume 1 के खिलाफ हनी सिंह को क्लैशेस फेस करने पड़े हैं।

हनी सिंह के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि वह किसी मामले में फँसे हों। इससे पहले उनका पुराना गाना Volume 1 भी विवाद में आ चुका है।

Hindustan Times और Times of India की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू शक्ति दल नाम के संगठन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका डाली थी, जिसमें हनी सिंह पर आरोप था कि हनी सिंह ने 1 मार्च 2025 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए कॉन्सर्ट में Volume 1 गाने की दो लाइनें गाई थीं।

इस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट की बेंच ने कहा कि यह गाना Highly Vulgar, Obscene and Derogatory Towards Women है और इसमें महिलाओं को शारीरिक संबंध के लिए मनोरंजन की वस्तु के तौर पर प्रस्तुत किया गया है। कोर्ट ने इस केस की सुनवाई के दौरान कहा था कि ऐसे गाने को कलात्मक अभिव्यक्ति या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अनुमति नहीं दी जा सकती है। जिसके बाद कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया था कि Volume 1 गाने के सारे URL को सोशल मीडिया और Sharing Platform से हटाया जाए।

अब आगे क्या होगा?

फिलहाल मौजूदा केस में महाराष्ट्र Cyber Cell के अनुसार, हनी सिंह को जरूरत पड़ने पर फिर से बुलाया जाएगा। वहीं फिलहाल जाँच एजेंसी उनके बयान का विश्लेषण करेगी, वायरल वीडियो की जाँच करेगी और देखेगी कि टिप्पणी का संदर्भ क्या था और क्या यह कानून के तहत अश्लीलता की श्रेणी में आता है। इसके बाद यह तय होगा कि Charge sheet दाखिल की जाएगी या केस क्लोज होगा।

साझा करें
विज्ञापन - मध्य लेख
विज्ञापन - नीचे