विज्ञापन - शीर्ष बैनर
Read in English —JantaScope English
बॉलीवुड

किरण राव अपने एक्स पति के भतीजे इमरान खान का बचाव करते आई नजर कहा, उन्होंने यहीं काम किया, पढ़ाई की और प्यार किया है।

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान CJP के समर्थन में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए नजर आए। जिसके बाद इनके ऊपर कानूनी कार्रवाई हुई और FRRO ने इमरान खान को 28 अगस्त तक देश छोड़ने का नोटिस दिया है। फिलहाल इसी खबर को लेकर फिल्म निर्माता और आमिर खान की दूसरी एक्स बीवी किरण राव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

किरण राव अपने एक्स पति के भतीजे इमरान खान का बचाव करते आई नजर कहा, उन्होंने यहीं काम किया, पढ़ाई की और प्यार किया है।
विज्ञापन

द्वारा साधना गुप्ता

स्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स, the इंडियन एक्स्प्रेस, ndtv, news 18 , the statement

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने 10 अगस्त 2026 को मुंबई में अगस्त क्रांति मैदान में चुनाव आयुक्त के खिलाफ हुए प्रदर्शन में भाग लिया था। जिसके बाद उन्हें बड़े बैकलैशेस का सामना करना पड़ा, मुंबई पुलिस ने उन्हें न केवल हिरासत में लिया बल्कि इमरान खान को पुलिस और एफआरआरओ द्वारा देश छोड़ने का नोटिस दिया गया है... सूत्रों के मुताबिक इमरान खान विदेशी रहिवासी हैं। उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है साथ ही वो ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया हैं... इसके चलते किसी भी विदेशी नागरिक को भारत में वोट देने का अधिकार नहीं होता और किसी चुनावी मुद्दे में बोलना देश के खिलाफ प्रदर्शन करना उन्हें खतरे में डाल सकता है। इसी मुद्दे पर कार्रवाई होने पर एफआरआरओ ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस दिया है।

नोटिस जारी होने के बाद एक-एक करके इंडस्ट्री के लोग इमरान खान के समर्थन में खड़े होने लगे। और अब फिल्ममेकर किरण राव ने इमरान खान के पक्ष में प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने इमरान खान का बचाव करते हुए भारत से उनके गहरे रिश्ते को याद दिलाया है..

किरण राव की प्रतिक्रिया।

आमिर खान की एक्स पत्नी उर्फ फिल्म निर्माता किरण राव ने इंस्टाग्राम पर इमरान खान से जुड़ी एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "इमरान खान 43 साल के हैं और उसमें से 40 साल उन्होंने भारत में बिताए हैं.. पढ़ाई यहीं पर की, काम यहीं पर किया, और सफल भी यहीं हुए, यहीं विफलताओं का सामना किया, और प्यार भी इसी देश में किया, संघर्ष भी यहीं किया है।"

फिल्म निर्माता किरण राव आमिर खान की दूसरी एक्स पत्नी हैं। जबकि इमरान खान आमिर के भांजे हैं। किरण राव के इस बयान के बाद यह मामला केवल एक कानूनी नोटिस तक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि, इंसान की पहचान, नागरिकता और अपनेपन की बहस बन गया है।

केवल किरण राव ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने इमरान खान का समर्थन किया है। ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह क्या बकवास है।"

वहीं आलोचकों का कहना है कि, कानून सबके लिए बराबर है। और ओसीआई कार्ड होल्डर्स को नियमों का पालन करना चाहिए, वहीं इमरान खान के समर्थक और इस्तीफे की मांग करने वालों का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिस्सा लेना कोई अपराध नहीं है।

इमरान खान को लीव इंडिया नोटिस देने पर पुलिस का बयान:

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई इमिग्रेशन और फॉरेनर्स एक्ट 2025 की धारा 7 और धारा 29 के तहत की गई है, इमरान खान पर यह आरोप लगाया गया है कि, वो भारतीय नागरिक नहीं हैं फिर भी उन्होंने भारत के प्रदर्शन में हिस्सा लिया जो नियमों के खिलाफ है।

आखिर क्या है पूरा मामला?

10 अक्टूबर 2026 को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के संदर्भ में प्रदर्शन आयोजित किया था, जहां प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में अनियमितताएं हुई हैं। मुंबई पुलिस ने 10 अगस्त को प्रदर्शन कर रहे 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें इमरान खान, उनकी पार्टनर लेखा वाशिंगटन, उनकी मां नुजहत, भांजी जैन मैरी खान और अन्य लोग शामिल थे। सबको उसी शाम छोड़ भी दिया गया था।

हिरासत के दौरान इमरान खान ने पुलिस वैन से एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, दुर्भाग्यवश मैं एक ड्राइव पर जा रहा हूं। वहीं मीडिया से बात करते हुए इमरान खान ने कहा, "मेरी कोई मांगें नहीं हैं, मैं देश के नागरिक के रूप में यहां मौजूद हूं, जो इस शहर में रहता है। मैं यहां यह देखने के लिए हूं कि क्यों फ्रीडम ऑफ मूवमेंट को रिस्ट्रिक्ट किया जा रहा है। क्यों लोगों की आवाज़ों को दबाया जा रहा है?

इमरान खान के खिलाफ किसने शिकायत की?

इमरान खान के प्रदर्शन में भाग लेने के संदर्भ में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने गांवदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। और इमरान खान पर आरोप लगाया कि इमरान खान के पास यूएसए पासपोर्ट और ओसीआई कार्ड होल्डर होने के बाद भी इललीगल पॉलिटिकल एजीटेशन में हिस्सा लेकर ओसीआई नियमों और वीजा शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। जिसके बाद गांवदेवी पुलिस ने इमरान खान पर कार्रवाई की....

सबा आजाद, अमृता भागची सहित इंडस्ट्री के कई लोगों ने किया इमरान का समर्थन

सबा आजाद ने इंस्टाग्राम के जरिए कहा, "यह क्या बकवास है।" वहीं जैन मैरी खान ने इमरान खान और लेखा को गले लगाते हुए सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की। इसके साथ ही अमृता भागची ने लिखा, "आपने कई लोगों को प्रेरित किया है। यह पूरी पीढ़ी आपके लिए एयरपोर्ट की तरफ भागेगी।"

एक तरफ लोग इमरान का समर्थन करते नजर आए तो दूसरी तरफ कुछ कलाकारों ने प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन भी किया, एक्टर रजा मुराद ने कहा कि, इमरान विदेशी नागरिक हैं और उन्हें भारत के अंदरूनी मामलों में हिस्सा लेने का अधिकार नहीं है। वहीं एक्टर गजेंद्र चौहान ने भी एफआरआरओ द्वारा जारी की गई नोटिस को सही बताया।

साझा करें
विज्ञापन - मध्य लेख
विज्ञापन - नीचे