विज्ञापन - शीर्ष बैनर
Read in English —JantaScope English
बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सैफ अली खान की फिल्म! रितेश बत्रा के पीरियड ड्रामा से हुईं बाहर, शूटिंग की तारीखें बनीं वजह

Priyanka Chopra Saif Ali Khan Film: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रियंका अब अभिनेता सैफ अली खान और निर्देशक रितेश बत्रा की आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। अभिनेत्री ने अपनी पहले से तय शूटिंग की तारीखों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने के कारण फिल्म से दूरी बना ली है।

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सैफ अली खान की फिल्म! रितेश बत्रा के पीरियड ड्रामा से हुईं बाहर, शूटिंग की तारीखें बनीं वजह
विज्ञापन

द्वारा साधना गुप्ता

स्रोत: mid day, times of india, film fare

शूटिंग के पहले ही दिन फिल्म से बाहर हुई प्रियंका चौपड़ा ।

सूत्रों के अनुसार, रितेश बत्रा के डिरेक्शिन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है। फिल्म के शुरू के हिस्से को मुंबई के भायखल्ला के एक म्यूजियम मे शूट किया जा रहा है ।

पहले खबर थी कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। दोनों कलाकारों को बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित थे, लेकिन शूटिंग शुरू होने के साथ ही कलाकारों की सूची में बदलाव की जानकारी सामने आ गई।

बताया जा रहा है कि प्रियंका को भी मुंबई में होने वाली शूटिंग में शामिल होना था, लेकिन उनकी व्यस्तता के चलते ऐसा नहीं हो सका। फिलहाल फिल्म की शूटिंग सैफ अली खान अकेले कर रहे है,

आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी फिल्म?

फिल्म से प्रियंका के अलग होने की वजह किसी तरह का रचनात्मक मतभेद नहीं, बल्कि शूटिंग की तारीखों में टकराव बताया जा रहा है।

एक रिपोर्ट में मूवी प्रोडक्शन के सूत्र ने बताया कि प्रियंका इस फिल्म को लेकर खुश थीं। वह सैफ अलि खान और रितेश बत्रा के साथ इस पिक्चर मे काम करना चाहती थी , लेकिन उनके पुराने तय प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के कारण मूवी के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया।

सूत्र के मुताबिक, निर्माताओं ने प्रियंका की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए शूटिंग की तारीखों में बदलाव की संभावनाएं भी तलाशीं। हालांकि, काफी कोशिशों के बावजूद दोनों पक्षों के लिए सुविधाजनक शेड्यूल नहीं बन पाया।

इसके बाद प्रियंका को फिल्म छोड़नी पड़ी। मौजूद रेपोर्ट्स मे प्रियंका के मूवी छोड़ने पर रितेशबत्रा और प्रियंका के प्रतिक्रियाओ की मांग की जा रही है।

अब कौन बनेगी सैफ अली खान की हीरोइन?

प्रियंका के बाहर होने के बाद फिल्म के निर्माताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुख्य अभिनेत्री की कास्टिंग पूरी करने की है।

सूत्रों के मुताबिक production team अब किरदार के लिए दो अन्य अभिनेत्रियों से बात कर रही है। हल्की उनके नामों का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

चूंकि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, इसलिए निर्माता जल्द ही नई अभिनेत्री का चयन करना चाहते हैं। अभी शुरुआती दिनों में सैफ अली खान के हिस्से की शूटिंग पूरी की जा रही है, ताकि कास्टिंग में हुए बदलाव से पूरी फिल्म का शेड्यूल प्रभावित न हो।

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग दक्षिण मुंबई की अलग-अलग लोकेशंस पर लगातार पूरी करने की योजना है। ऐसे में मुख्य अभिनेत्री के नाम पर अंतिम फैसला जल्द सामने आ सकता है।

प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली खान की एक साथ यह पहली मूवी होने वाली थी।

इस मूवी को लेके चर्चा की वजह सैफ अली खान और प्रियंका चौपडा की एक साथ परदे पर दिखने वाली जोड़ी थी, क्युकी दोनों ने कभी एक साथ अभिनय नहीं किया है। दोनों लंबे समय से बॉलीवुड मे है, लेकिन कभी एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं किया।

30 सितंबर 2026 को फिल्मफेयर ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दोनों कलाकार रितेश बत्रा के आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका ने साल 2012 में भी सैफ के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। उस समय उन्होंने सैफ को बेहतरीन अभिनेता बताया था। उन्होंने यह भी बताया था कि दोनों कुछ फिल्मों में साथ काम करने वाले थे, लेकिन अलग-अलग कारणों से वे प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो सके।

अब करीब 14 साल बाद दोनों के एक साथ आने की संभावना बनी थी। हालांकि, इस बार भी शूटिंग की तारीखें उनके साथ काम करने के रास्ते में बाधा बनती दिखाई दे रही हैं।

रितेश बत्रा की फिल्म में क्या होगा खास?

इस अनाम फिल्म का निर्देशन रितेश बत्रा कर रहे हैं, जिन्हें संवेदनशील और वास्तविक जीवन के करीब रहने वाली कहानियों के लिए जाना जाता है।

साल 2013 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'द लंचबॉक्स' को भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली थी। इसके बाद उन्होंने 'द सेंस ऑफ एन एंडिंग', 'अवर सोल्स एट नाइट' और 'फोटोग्राफ' जैसी मूवी का डायरेक्शन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नई फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी, जिसकी तैयारी पिछले कुछ समय से चल रही थी। हालांकि, फिल्म किस ऐतिहासिक दौर पर आधारित है, इसकी कहानी क्या होगी और सैफ किस किरदार में दिखाई देंगे, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

वहीं सैफ अली खान और रितेश बत्रा पहली बार एक साथ किसी मूवी मे साथ काम कर रहे है। ऐसे मे actors के बदलने के बावजूद मूवी के लिए लोगों मे उत्सुकता बनी हुई है।

प्रियंका चोपड़ा के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा, दोनों में सक्रिय हैं। पिछले कुछ वर्षों में वह 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स', 'लव अगेन', 'हेड्स ऑफ स्टेट' और 'द ब्लफ' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।

उनकी आने वाली प्रमुख फिल्मों में निर्देशक एस. एस. राजामौली की 'वाराणसी' शामिल है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए निर्धारित है।

दूसरी ओर, सैफ अली खान हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हैवान' में नजर आए थे। अब वह रितेश बत्रा के पीरियड ड्रामा की शूटिंग में जुट गए हैं।

फिलहाल दर्शकों को यह जानने का इंतजार है कि प्रियंका की जगह किस अभिनेत्री को चुना जाएगा। फिल्म का आधिकारिक नाम, नई कास्टिंग और रिलीज की तारीख सामने आने के बाद ही मूवी की सारी जानकारी समझ आएगी ।

साझा करें
विज्ञापन - मध्य लेख
विज्ञापन - नीचे