UNIFYD का पहला एडिशन 20 मार्च 2027 को अबू धाबी के एतिहाद लाइव, यास आइलैंड पर होगा। यह एक One-day Music और Cultural Festival होगा, जिसमें 15 से ज्यादा आर्टिस्ट Multiple Stages पर परफॉर्म करेंगे।
शाहरुख खान ने Instagram से UNIFYD का किया ऐलान।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने Instagram पर एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए UNIFYD का ऐलान किया। वीडियो में वह अलग-अलग Musical Instruments बजाने की कोशिश करते नजर आए और कहते हैं कि, “यह कितना मुश्किल हो सकता है।” सारे Instruments बजाने में वह विफल रहे, फिर मुस्कुराते हुए कहते हैं, “यह काम उनके लिए छोड़ देते हैं जो इसमें माहिर हैं।” इसी वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि अब असली Professionals आएंगे, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला।
शाहरुख खान ने अपने बयान में कहा कि, “मैंने अपनी पूरी जिंदगी स्क्रीन पर कहानियां कहते हुए और लोगों को एक साथ लाते हुए बिताई है, गानों में भी वही असाधारण ताकत है। UNIFYD जो D'YAVOL Live और District के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। पहली बार भारत के सबसे शानदार कलाकारों को एक साथ लाकर स्टेज बांटते हुए देखेंगे। यह फेस्टिवल Scale, Energy और Grandeur के मामले में एक सच्चा Spectacle होगा।” उन्होंने आगे कहा कि, “मैंने अपनी जिंदगी कहानियां देखते हुए बिताई है, जो लोगों को एक साथ लाती हैं, और गानों का यह असर अन्य किसी चीज से ज्यादा है।”
UNIFYD Festival की पूरी जानकारी?
UNIFYD केवल एक कॉन्सर्ट नहीं है, बल्कि यह एक Music और Cultural Festival है। इसका उद्देश्य भारतीय संगीत, संस्कृति और Community को अंतरराष्ट्रीय मंच पर जश्न मनाना है।
Festival की खास बातें:
- नाम: UNIFYD Festival
- Date: 20 March 2027, Saturday
- Venue: Etihad Live, Yas Island, Abu Dhabi, UAE
- Format: One-day festival, multiple stages
- Artists: 15+ artists
- Headliners (Phase 1): Arijit Singh, Sonu Nigam, Karan Aujla
- Curator: Shah Rukh Khan
- Producer: D'YAVOL Live और District
- Collaboration: Department of Culture and Tourism - Abu Dhabi और Miral
- Associate Partner: Emirates NBD
Times of India की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फेस्टिवल South Asia Musical Talent को Middle East और अन्य International Markets के दर्शकों तक पहुँचाने के लिए डिजाइन किया गया है। फेस्टिवल में भारत, Middle East और दुनिया भर के South Asia Diaspora के लोगों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी।
UNIFYD की सबसे बड़ी खासियत इसकी Lineup है। तीनों Headliners तीन अलग पीढ़ियों और तीन अलग स्टाइल को रिप्रेजेंट करते हैं। इस फेस्टिवल की सबसे बड़ी खबर यह है कि सोनू निगम इसमें परफॉर्म करने वाले हैं और सोनू निगम अपने पूरे जीवन में पहली बार किसी Music Festival में परफॉर्म करेंगे। इस फेस्टिवल में अरिजीत सिंह के गाने भी सुनने मिलेंगे। अरिजीत सिंह आज के दौर के सबसे बड़े Playback Singers में से एक हैं। इनके Romantic गानों के लोग दीवाने हैं, वहीं करण औजला की बात करें तो यह Punjabi Music के Global Star हैं। उनके गाने Spotify और YouTube Music पर अरबों बार सुने जा चुके हैं, लेकिन इस बार UNIFYD में इन तीनों महासुरों का संगम होगा।
इन तीनों नामों के साथ आने वाले हफ्तों में 12 से ज्यादा नाम घोषित किए जाएंगे।
Tickets कब और कैसे मिलेंगे?
इस Music Festival के टिकट की बात की जाए तो ये केवल District App के माध्यम से ही मिलेंगे। टिकट की कीमत अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन Sale की Dates आ गई हैं।
Ticket Sale Details:
- Emirates NBD Cardholder Presale: 19 October 2026, सुबह 9:30 बजे UAE Time (11:00 बजे IST) से शुरू।
- Presale Ends: 20 October 2026, सुबह 9:30 बजे UAE Time (11:00 बजे IST)।
- General Sale: 20 October 2026, सुबह 10:30 बजे UAE Time (12:00 बजे IST)।
शाहरुख खान निभाने जा रहे हैं Curator का किरदार।
शाहरुख खान अब तक एक्टर, प्रोड्यूसर और होस्ट के रूप में जाने जाते थे, लेकिन अब वह Curator के रूप में एक फेस्टिवल की Artistic Direction संभाल रहे हैं। इस बार उनका काम कुछ अलग है। उनका काम है यह देखना कि कौन से आर्टिस्ट आएंगे, फेस्टिवल का मूड कैसा होगा और दर्शकों को कैसा Experience मिलेगा। यह शाहरुख खान के लिए केवल बिजनेस ही नहीं, बल्कि एक Emotional Project है। शाहरुख ने कहा भी कि जिंदगी भर उन्होंने लोगों को कहानियों से जोड़ा है और अब वह लोगों को Music से जोड़ना चाहते हैं।
बता दें कि इस फेस्टिवल के ऐलान के बीच बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म भी चर्चा में बनी हुई है। वह 3 साल पहले आई राजकुमार हिरानी की फिल्म Dunki में नजर आए थे। अब वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म King में नजर आने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, King Movie 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी अपनी अदाकारी दिखाते हुए नजर आएंगी। इसके साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अभय वर्मा भी Key Role में हैं।
इसलिए 2026 के अंत से लेकर 2027 के मार्च तक बॉलीवुड के बादशाह के फैंस के लिए बहुत कुछ है, पहले SRK की Movie King और फिर UNIFYD फेस्टिवल ।
