15 अक्टूबर 2026 को टेक्सास के मैकग्रेगर में स्पेसएक्स के रॉकेट टेस्टिंग फैसिलिटी पर टेस्ला ने अपनी सेकंड जनरेशन रोडस्टर का डेमो दिया। यह वही जगह है जहां स्पेसएक्स अपने रॉकेट इंजन टेस्ट करता है। टेस्ला ने इस कार के लिए पहले से ही एफएए से नो-फ्लाई ज़ोन की अनुमति ले ली थी। इस इवेंट में सैकड़ों टेस्ला फैंस, इन्वेस्टर्स और वो लोग मौजूद थे जिन्होंने 9 साल पहले इस कार के लिए 2.5 लाख डॉलर का रिजर्वेशन दिया था।
टेस्ला सेकंड जनरेशन रोडस्टर कार के डेमो इवेंट में कार की दमदार परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीत लिया। टेस्ला ने डेमो में तीन अलग-अलग स्टंट दिखाए। सारे ही स्टंट बिना ड्राइवर के किए गए थे। जो कि प्रॉपरली रिमोटली कंट्रोल्ड तरीके से दिखाए गए थे। इस डेमो के बारे में एलन मस्क ने साफ तौर पर स्पष्ट किया कि डेमो बिना ड्राइवर के दिखाए गए ताकि किसी की जान न जाए। और वाकई टेस्ला की रोडस्टर कार के सारे ही स्टंट काफी खतरनाक थे।
डेमो में दिखाए गए स्टंट
उल्टा चलने वाला स्टंट – अपसाइड डाउन ड्राइविंग
सबसे पहले रोडस्टर कार एक बड़े कर्व्ड रैंप पर चढ़ी, नीचे लगे फैन सक्शन सिस्टम ने कार को रैंप से चिपका कर रखा था। कार पूरी तरह से उल्टी हो गई। यानी छत नीचे और पहिए ऊपर फिर भी वो रैंप पर चलती रही।
इस पर टेस्ला के व्हीकल इंजीनियरिंग वीपी लार्स मोरावी ने बताया, “ये सिस्टम नीचे से हवा खींच कर कार को जमीन से चिपका देता है। जिससे कार को 2जी तक का डाउनफोर्स मिलता है इससे कार हाई स्पीड कॉर्नरिंग में भी सड़क से चिपकी रहेगी।”
हवा में गुलाटी: बैरल रोल फ्लिप
दूसरे स्टंट के दौरान कार रैंप से ऊपर आते ही हवा में उछली, 180 डिग्री और 360 डिग्री फ्लिप हुई, और स्पेसएक्स के कोल्ड गैस थ्रस्टर्स की मदद से हवा में ही सीधा होकर चारों पहियों पर लैंडिंग की।
किकफ्लिप
इतना ही नहीं, डेमो में इस रोडस्टर कार को 5 गाड़ियों के ऊपर से छलांग भी लगवाई गई। जिसमें यह सफल रही। एक 15 सेकंड के वीडियो में कार को 4 कारों और 1 ट्रक के ऊपर से उड़ते हुए दिखाया गया, इस क्लिप को देखकर लोगों ने कहा कि एलन मस्क ने टर्बो बूस्ट को रियलिटी में बना दिया।
फ्लाइंग कार कैसे उड़ती है? इसके पीछे की टेक्नोलॉजी क्या है?
रोडस्टर कार मल्टीमोड सक्शन सिस्टम (फैन सिस्टम) और स्पेसएक्स कोल्ड गैस थ्रस्टर्स के कॉम्बिनेशन से उड़ती है। मल्टीमोड सक्शन सिस्टम एक ऐसा सिस्टम है जो कार के नीचे लगे पावरफुल फैंस हवा को बाहर खींच कर वैक्यूम जैसा इफेक्ट बनाते हैं, इससे कार सड़क से चिपक जाती है इसलिए वो उल्टी भी चल सकती है। वहीं स्पेसएक्स कोल्ड गैस थ्रस्टर्स की बात की जाए तो यह एक रॉकेट टेक्नोलॉजी है। कार में 10 थ्रस्टर्स/नोजल लगे हैं। इनमें रॉकेट फ्यूल नहीं, बल्कि अल्ट्रा हाई प्रेशर कंप्रेस्ड एयर भरा हुआ है। कार के हर खाली हिस्से में कार्बन फाइबर ओवररैप्ड प्रेशर वेसल्स लगे हैं। जिसमें कंप्रेस्ड गैस भरी जाती है। जब थ्रस्टर्स फायर होती हैं, तो गैस बहुत तेज रफ्तार से बाहर निकलती है और कार की रफ्तार को बढ़ाती है।
टेस्ला का इस पर दावा है कि यह सिस्टम 80 किलोन्यूटन से ज्यादा थ्रस्ट पैदा करता है। जो किसी फाइटर जेट के इंजन के बराबर होता है। इन थ्रस्टर्स के साथ इलेक्ट्रिक एक्ट्यूएटर्स लगे हैं, जो एक सेकंड में माइक्रो एडजस्टमेंट करके कार को हवा में भी स्टेबल कर सकते हैं।
एलन मस्क ने क्या कहा?
रोडस्टर कार के बारे में बात करते हुए एलन मस्क ने कहा, “यह कार फ्लाइट की तरह लंबी दूरी तक हवा में नहीं उड़ेगी। ये छोटी-छोटी छलांगें लगा सकती है। ये रॉकेट की तरह उड़ सकती है, ये हवा में 360 डिग्री तक घूम सकती है।”
वहीं स्मिथसोनियन के वर्टिकल फ्लाइट क्यूरेटर रोजर कॉनर ने भी कहा है कि यह सस्टेन्ड फ्लाइट नहीं, बल्कि हॉपिंग के ज्यादा करीब है। कार को एयरक्राफ्ट जैसा बनाना और रोड कार जैसा बनाना दोनों एक साथ बहुत मुश्किल है। क्योंकि कार को क्रम्पल ज़ोन और बंपर चाहिए।
कार की प्राइसिंग की बात की जाए तो अब तक प्राइस घोषित नहीं किया गया है लेकिन रिजर्वेशन के लिए डिपॉजिट की रकम बता दी गई है। परफॉर्मेंस वेरिएंट के लिए अमेरिका में 50,000 डॉलर और इंडिया में 5,00,000 रुपये से कार की रिजर्वेशन बुकिंग शुरू हो रही है। वहीं थ्रस्ट वेरिएंट के लिए डिपॉजिट की रकम 2,50,000 डॉलर बताई गई है, भारतीय रुपयों में 2.37 करोड़ रुपये। रॉकेट वेरिएंट सिर्फ इनविटेशन पर ही मिलेगा। इसका डिपॉजिट लिस्ट नहीं है।
