विज्ञापन - शीर्ष बैनर
Read in English —JantaScope English
वित्त

RBI के फैसले से भारतीय शेयर बाजार मे हलचल , गिरावट के साथ खुले NIFTY 50 और SENSEX।

7 ऑक्टोबर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने REPO RATE मे वृद्धि की है। रेपोरेट को 5.25 से बढ़ाकर 5.50 कर दिया गया है, reporate की बढ़ोतरी के बाद आज 8 ऑक्टोबर को जब शेयर बाजार खुला तो इसमे गिरावट देखने को मिली, बीएसई सेंसेक्स 176.54 अंक , 0.24 % से गिरकर 72,462 पर आ गया है, और इसी तरह NIFTY 50, 5061.05 अंक 0.27% से गिरकर 22,542 पर ट्रैड कर रहा है। आईटी सेक्टर और अनलाइन बैंकिंग पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ा है।

RBI के फैसले से भारतीय शेयर बाजार मे हलचल , गिरावट के साथ खुले NIFTY 50 और SENSEX।
विज्ञापन

द्वारा साधना गुप्ता

स्रोत: TOI, REUTERS, HINDUSTAN TIMES, ETBFSI.COM

भारतीय शेयर बाजार का हाल।

8 ऑक्टोबर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई है, जिस कारण आज शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है वही 16 प्रमुख छेत्रों मे से 14 मे गिरावट देखने को मिली है । व्यापक स्तर पर समाल कैप और मिड कैप shares मे 0.8% की गिरावट आई है। भारत के समय के अनुसार सुबह 9:57 बजे तक निफ्टी 50 मे, 0.54% की गिरावट दर्ज की गई है, और यह 22,482.1 पर पहुच गया है। जबकि सेंसेक्स 0.48% की गिरावट के साथ 72,290.77 पर पहुच गया है।

वही आईटी सेक्टर पर इसका उलट प्रभाव पड़ा है , आईटी सेक्टर मे शेयर बाजार मे 1.8% की बढ़त दर्ज की गई है। टाटा कन्सल्टन्सी सर्विसेज़ के शेयरस इसका मुख्य कारण है क्युकी टीसीएस के शेयरस मे 2.5% की वृद्धि हुई थी। यह घोषणा बाद मे जारी होने वाली सप्टेंबर के तिमाही नतीजों के पहले हुई थी। वित्त विश्लेषकों का औसत अनुमान है कि , टाटा कन्सल्टन्सी सर्विसेज़ के सालाना मुनाफे मे तिमाही आधार पर 11.2 % से 14.2% की बढ़ोतरी हो सकती है।

शेयर बाजार के गिरने का दूसरा बड़ा कारण,

शेयर बाजार गिरने का कारण लगातार बढ़ते हुए कच्चे तेल का दाम भी है। brend crude करीब 2.2% से बढ़कर 102.5 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरेल तक पहुच गया है। पश्चिम एशिया मे बढ़ता तनाव और गल्फ स्ट्रैट ऑफ होर्मुज मे शिपिंग से जुड़ी परेशानियों के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर भी शेयर बाजार के गिरने की आशंकाये जताई जा रही है। भारत देश मे इस्तेमाल होनेवाले कच्चे तेल का ज्यादातर हिस्सा आयात पर निर्भर है। यदि ऐसी परिस्थिति मे काफी समय तक तेल आयात किया जाए तो, बढ़ती कीमत, महंगाई, देश मे हो रहे व्यापार के संतुलन और रुपए पर दबाव बढ़ सकती है।

वही अन्य छेत्रों मे गिरावट की बात की जाए तो, अनलाइन पेमेंट सर्विसेज़ मे हो रहे देरी के कारण PAYTM और वन मोबिकविकक के SHARES मे भी 7% की गिरावट आई है। जबकि pinelabs के shares 3.1% गिर गए। हालांकि सीएनबीसी टीवी 18 के सूत्रों के हवाले से, पेमेंट सर्विसेज़ के शेयर गिरने का कारण डिजिटल भुगतान लेनदेन पर 15 ऑक्टोबर से लागू होने वाले व्यापारी शुल्क मे कुछ महीनों की देरी भी हो सकती है। वही एलएसईजी द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, आईटीसी के शेयर मे 3% की गिरावट आई है। क्युकी 12 ब्लॉक सौदों मे लगभग 44 लाख शेयरो का लेनदेन पिछले बंद भाव से 0.6% और 3.1% की छूट पर हुआ था।

आगे शेयर मार्केट की दिशा किन चीजों पर निर्भर करेगी ?

दरअसल भविष्य मे , बाजार मे निवेश करने वालों की नजर पूर तरह से आरबीआई की आगे की मौद्रिक नीति , कच्चे तेल के आयात की कीमत और रुपए के उतार चढ़ाव , शेयर बाजार मे विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और कॉम्पनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी। वही बाजार मे महंगे तेल की आयात और बढ़ते ब्याज दर के कारण उतार चढ़ाव बना रह सकता है। देखा जाए तो शेयर बाजार मे गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई है लेकिन कुछ छेत्रों मे बढ़ोतरी भी देखने को मिली है। अभी बाजार के उतार चढ़ाव का अनुमान करना संभव नहीं है। जब तक बाजार मे स्थिरता नहीं आ जाती। वही, बाजार का उतार चढ़ाव अब भविष्य की गतिविधियों और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा लिए जाने वाले फैसलों पर निर्भर करता है।

गुरुवार 8 ऑक्टोबर को शेयर बाजार के निफ्टी 50 और सेंसेक्स समेत कई छेत्रों मे गिरावट दिखाई दी, वही आईटी मे हुई बढ़ोतरी, क्या है शेयर बाजार के उतार चढ़ाव का मुख्य कारण।

दरअसल , 7 ऑक्टोबर 2026 को आरबीआई ने रिपोर्ट जारी कर रेपो रेट मे 0. 25 % से बढोरती कर दी। जिससे अब reporate 5.25 % से 5.50% पर जा पहुचा है। आरबीआई के रेपोरते मे वृद्धि करने के फैसले के बाद बाँकों ने अपने ब्याज दरों मे भी बढ़ोतरी की, पंजाब नैशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा , इंडियन बैंक सहित कई बाँकों के ब्याज दर मे वृद्धि दिखाई दी। वही रेपो रेट मे आए बदलाव के कारण ही शेयर बाजार मे भारी गिरावट दिखाई दी। फिलहाल बाजार मे भारी चिंता बनी हुई है, क्युकी ब्याजदर आगे भी बढ़ सकते है और कंपनी और आम लोगों के लिए ब्याज पर कर्ज लेना और भी महंगा हो सकता है।

गुरुआर को बाजार गिरावट के साथ खुला था और अब दोपहर तक सेंसेक्स, निफ्टी 50 मे भारी गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल sensex 1,100 अंक से ज्यादा नीचे चल गया है जो कि सुबह मे 176.54 था, और निफ्टी 50, 22,300 के नीचे चला गया है, सुबह मे यह अंक 22,542 था।

साझा करें
विज्ञापन - मध्य लेख
विज्ञापन - नीचे