मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षीय दल और कोक्करोंच जनता पार्टी द्वारा लगतार प्रदर्शन जारी है। वही आज के दिन cjp के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने दिल्ली के कॉनट प्लेस के सेंट्रल पार्क मे लहरा दो तिरंगा मार्च का आह्वान किया है। शाम 5 बजे प्रदर्शनकारियों को तय जगह पर इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। वही दिल्ली के सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस ने अपने सिर ली है जिसके तहत दिल्ली पुलिस ने दिल्ली high court को यह आश्वासन दिया है की वो राजधानी मे सुरक्षा परिस्थितिओ का ध्यान रखेंगे और किसी भी तरह की परेशानी से निपटने के लिए हर जरूरी कदम उठायेंगे।
लहरा दो तिरंगा मार्च के पहले दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर, मध्य दिल्ली मे 32000 से ज्यादा कर्मियों की तैनाती की गई ।
कोक्करोंच जनता पार्टी के प्रस्तावित मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवसाथ बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने जिम्मा उठाया है, इसके तहत वो दिल्ली के कॉनोट प्लेस और मध्य दिल्ली के आस पास के इलाकों मे 32000 पुलिस कर्मियों की तैनाती करेगी,। जिसमें 6000 दिल्ली पुलिसकर्मी मौजूद होंगे और 26000 केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती रहेगी।
कल highcourt ने कोक्करोंच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाई थी, उन्होंने मार्च की अनुमति दी साथ ही दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने का आश्वासन दिया। लेकिन सूत्रों के अनुसार फिलहाल कुछ अधिकारियों का कहना है की, तय स्थान पर मार्च करने की अनुमति कुछ चुनिंदा लोगों को ही दी जाएगी। वही ज्ञानेशकुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुख्य न्यायधीश द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद ही दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आई।
वही आज के प्रदर्शन से पहले 10 ऑक्टोबर मे दिल्ली मे हुए प्रदर्शन के दौरान , दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली मे लगभग 5000 से ज्यादा पुलिस कर्मियो की तैनाती की थी। पुलिस कॉनौट प्लेस, राजीव चौक, सेंट्रल पार्क के मेट्रो स्टेशन, जंतर मंत्र और पालिका बाजार के आस पास की जगहों पर तैनात थी।
पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंध?
पुलिस उपयुक्त और जनसंपर्क अधिकारी नेहा यादव ने बताया की, दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित मार्च मे बड़े जुलूस की अनुमति नहीं दी है, वही कॉनोट प्लेस और उसके आस पास के इलाकों मे भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दिए गए है । अधिकारी नेहा यादव ने कहा की, शाम 5 बजे कॉनोट प्लेस के सेंट्रल पार्क मे लहरा दो तिरंगा मार्च मे राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुलूस निकालने की अनुमति दी गई है। वही बता दे की, आम आदमी पार्टी ने भी पार्टी के समर्थकों और आम जनता से चुनाव आयुक्त के खिलाफ हो रहे इस प्रदर्शन मे शामिल होने और बड़ी संख्या मे उपस्थित होने का आग्रह किया है। ndmc ने दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया है कि सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा।
वही नेहा यादव ने आगे बताया की , नई दिल्ली नगर परिषद ने पार्क मे अनाधिकृत प्रवेश रोकने के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, और उन्होंने बताया की मार्च के आस पास के इलाकों के व्यापार और बाजार संघों ने भी प्रशासन से लिखीत अनुरोध करके दुकानों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि व्यापारियों और संघों ने चिंता जताई है कि इससे उनके व्यापार पर असर पड़ेगा।
सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया की लगभग 26000 CAPF की लगभग 220 कंपनियां पहले से ही सेंट्रल दिल्ली और अन्य जरूरी स्थानों पर तैनात रहेगी । एक अधिकारी ने कहा, 220 कंपनियों में से 30 कंपनियां प्रत्येक शिफ्ट में काम करेंगी। दिन मे 3 शिफ्ट चलेगी। इन्हें दिल्ली और दिल्ली के आसपास के जिलों के बॉर्डर और अन्य जरूरी जगहों पर तैनात किया जाएगा। अगर अधिक सुरक्षा की जरूरत हुई तो हम 1 शिफ्ट में 60 कंपनियों की संख्या भी कर सकते हैं। आज होने वाली प्रस्तावित मार्च से पहले ही दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल पार्क और उसके आस पास के इलाकों के पास 10 से अधिक cctv कमेरे लगा दिए है। पुलिस के अनुसार 30000 से 50000 लोगों की भीड़ इकट्ठा होने की संभावना है। इसके लिए कमेरे को कड़ी निगरानी के लिए लगाया गया है, जिससे अगर कोई घटना घटित होती है तो सबूत सुरक्षित रखा जा सकता है।
वही गुरुवार को एचटी ने कॉनोट प्लेस , पटेल चौक , आइटीओ और संसद मार्ग के पास की सड़कों पर दर्जनों बेरिकटेस भी लगे देखे है। हालांकि सड़कों पर लोगों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई गई थी।
