विज्ञापन - शीर्ष बैनर
Read in English —JantaScope English
राजनीति

सीजेपी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हलचल: पुलिस ने की ध्रुव राठी की गिरफ्तारी, अभिजीत दीपके भी “जेल जाने को हैं तैयार”।

चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रोटेस्ट से पहले 10 अक्टूबर शनिवार की सुबह यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में ले लिया गया है। अभिजीत दीपके ने फ्लाइट से ही एक वीडियो अपलोड की थी, जिसमें वो पुलिस से कह रहे हैं कि, आप हमारे बाहर आने का भी इंतजार कर सकते थे, आइए हमें गिरफ्तार करिए, हम डरते नहीं हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को फ्लाइट में ही हिरासत में लिया।

सीजेपी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हलचल: पुलिस ने की ध्रुव राठी की गिरफ्तारी, अभिजीत दीपके भी “जेल जाने को हैं तैयार”।
विज्ञापन

द्वारा साधना गुप्ता

स्रोत: एनडीटीवी, इंडियन एक्स्प्रेस , टाइम्स ऑफ इंडिया

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया?

शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम वाले घर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि, यूट्यूबर ध्रुव राठी जब प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, तो उन्हें गुरुग्राम सेक्टर 56 में स्थित उनके आवास स्थान से हिरासत में लिया गया है। वही प्रदर्शन के चलते दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

बता दें कि, ध्रुव राठी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में हैं। और इसलिए वो जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली आए थे। इससे पहले ध्रुव राठी ने 9 अक्टूबर को वीडियो के माध्यम से केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले केंद्र सरकार ने दिल्ली में लॉकडाउन जैसी स्थिति बना दी है।

शेयर की गई वीडियो में ध्रुव राठी ने विरोध प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में लगाई गई भारी सुरक्षा और परिवहन पाबंदियों पर सवाल उठाए थे। वीडियो में ध्रुव राठी का कहना है कि केंद्र सरकार ने 50 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं, वहीं ट्रेन बंद कर दी गई है, बस रद्द कर दी गई है, और सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के कारण केंद्र सरकार दिल्ली को लॉकडाउन जैसी स्थिति में डाल रही है।

अभिजीत दीपके का कहना: “मुझे भी गिरफ्तार करो” “हम भी हैं जेल जाने को तैयार”

ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम के घर से हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके और उनके साथी सीजेपी सदस्यों को एरोप्लेन में ही हिरासत मे ले लिया था। अभिजीत दीपके ने एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें दिल्ली पुलिस टीम विमान में घुसते हुए दिख रही है। उस विमान में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके अपने सीजेपी सदस्यों के साथ में थे… दीपके ने इंस्टाग्राम पर लाइव चालू किया था,जहा दिल्ली पुलिस विमान मे घुसते हुए नजर आती है, जिसके बाद वहाँ हंगामा होता है, विमान में हुए हंगामे के बाद अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को एक साथ एयरप्लेन में ही हिरासत में लिया जाता है।

दीपके ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें लाइट के अंदर शोर-शराबा दिख रहा है, जिसमें सीजेपी सदस्य दिल्ली पुलिस से बहस कर रहे थे और उनसे पूछ रहे थे कि, उन्हें फ्लाइट से उतरने का इंतजार क्यों नहीं करने दिया जा रहा। उतरने के बाद भी तो हिरासत में ले सकते थे। तभी अभिजीत दीपके गुस्से में विमान में सवार महिला पुलिस वाली पर चिल्लाते हुए दिखे। ये थे उनके शब्द, “आइए हमें गिरफ्तार कीजिए, हम डरते नहीं हैं।” जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने अभिजीत दीपके सहित सीजेपी के अन्य सदस्यों को हिरासत मे लिया और कहीं अनजान जगह पर ले जाते हुए दिखे।

बता दें कि, अभिजीत दीपके आज सुबह ही मुंबई से दिल्ली के लिए निकले थे, ताकि वो जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का नेतृत्व कर सकें।

प्रस्तावित प्रदर्शन के पहले ही शनिवार की रात से दिल्ली पुलिस ने अपना काम शुरू किया और 400 से ज्यादा संदिग्ध प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। वहीं सुबह-सुबह ध्रुव राठी, अभिजीत दीपके और सीजेपी लीगल सेल की प्रमुख रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिया गया है…

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रोटेस्ट को यह कहकर अनुमति देने से मना कर दिया था कि प्रोटेस्ट के लिए अनुमति पहले से लेनी चाहिए थी।

क्या है दिल्ली का मौजूदा हाल?

सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों के आवाजाही को रोकने के लिए दिल्ली में काफी ज्यादा सख्ती अपनाई गई है, जिसमें लगभग 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं, और काफी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं जंतर-मंतर पर हो रहे इस प्रोटेस्ट को सुरक्षित रूप से करने के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से 20,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ध्रुव राठी और सीजेपी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के पीछे पुलिस का एक ही उद्देश्य था कि, प्रदर्शन को रोकना है, क्योंकि प्रदर्शन की अनुमति पहले से नहीं ली गई थी। ध्रुव राठी को हिरासत में लेने से पहले पुलिस ने यह भी कहा था कि उन्हें बीएनएसएस की धारा 163 के तहत लगाए गए प्रतिबंधों और प्रदर्शन की अनुमति न होने के बारे में समझाया गया था, लेकिन फिर भी वो प्रदर्शन में शामिल होने की बात कह रहे थे, इसलिए उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

साझा करें
विज्ञापन - मध्य लेख
विज्ञापन - नीचे