Think metal क्या है?
Think metal भारत के advance manufacturing और material science sector में काम करने वाली startup company है। think metal की स्थापना sabyasanchi ghos और rushi sharma ने की है, company देश के भीतर ऐसी technology बना रही है, जिससे high quality material parts का निर्माण अधिक तेजी से किया जा सकता है। think metal का उद्देश्य कच्चे माल से high quality सामान को कम समय में तैयार करना है। और समय को बचाना है, साथ ही बाहर देशों से आने वाले पुर्जों को देश के अंदर ही निर्माण करना है। ताकि भारत देश विदेशी technology पर ज्यादा निर्भर न रहे।
Funding का इस्तेमाल company किन चीजों के लिए करेगी?
Company के co founder और CEO sabyasanchi ghos के मुताबिक, 27 करोड़ रुपये का यह निवेश company को तकनीकी के विकास से आगे बढ़कर उसके व्यावसायिक इस्तेमाल को बड़ा बनाने में मददगार होगा।
इस funding से think metal company को अपनी technology को बढ़ाने में मदद मिलेगी, team को बढ़ाया जाएगा और भारत के अंदर ही कच्चे माल से वस्तुएँ तैयार की जाएंगी, सरल भाषा में देश में स्वदेशी तकनीकी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि देश को आयातित तकनीकों पर निर्भर न रहना पड़े।
बता दें कि, फिलहाल Think metal company airospace , रक्षा, अंतरिक्ष, और electric mobility जैसे क्षेत्रों के लिए स्वदेशी manufacturing technology का विकास कर रही है।
Company की खास technology?
SystemT1 THINK metal company का प्रमुख product है। यह धातु से मशीनों के पुर्जे बनाने वाली एक industrial manufacturing machine है । इसमें company की अपनी fusex metal filament technology का उपयोग होता है।
Think metal company और उसमें निवेश करने वालों का दावा है कि तकनीकी से कुछ metal के parts traditional तरीकों के compare में 10 गुना अधिक तेजी से बनाए जा सकते हैं , और वो भी लगभग आधी लागत में। हालांकि यह company का दावा है बाकी इसका असल परिणाम पुर्जों के प्रकार और उत्पादन प्रक्रिया और परिस्थितियों पर निर्भर होगा।
Think metal के उत्पादन प्रक्रिया से किन क्षेत्रों को फायदा होगा?
Think metal की technology का इस्तेमाल कई कारोबार में हो सकता है। Aerospace, aeroplane और उससे जुड़े उपकरणों के parts बनाने के लिए। Defence में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और धातु के parts के लिए। गाड़ियों और मशीनों के जरूरी parts बनाने के लिए भी इस technology का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही electric mobility में भी इस technology का इस्तेमाल होगा। इन सभी क्षेत्रों में सही और मजबूत धातु के parts की जरूरत होती है। इसलिए यह नई manufacturing technology कंपनियों के लिए कारगर साबित हो सकती है…
भारत के startup sector में think metal का योगदान
भारत के modern manufacturing और deep tech कंपनियों पर देश और विदेश भर के निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है, think metal की funding इसी दिशा में एक अच्छा उदाहरण है। Company का ध्यान एक ऐसी स्वदेशी तकनीकी विकास पर है, जिससे भारत में ही progress देखने को मिलेगी, देश स्वदेशी चीजों पर निर्भर होगा, और बाहर से मशीनों के पुर्जे मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे भारत का पैसा बाहर नहीं जाएगा और देश की उन्नति में मदद मिलेगी।
IAN alpha fund group के managing partner रजनीश कपूर की इस पर प्रतिक्रिया।
IAN alpha fund group के managing partner रजनीश कपूर ने कहा है कि, “ताकतवर देश वही होता है जिसके पास material science और manufacturing की अपनी technology होती है। Think metal company भारत देश में एक ऐसी manufacturing technology विकसित कर रही है जिससे हमें विदेशों से पुर्जों को आयात करने पर निर्भर न रहना पड़े। company द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली manufacturing technology से high quality metal parts बनाए जाएंगे। और वो भी सामान्य पुरानी तकनीकी की तुलना में 10 गुना तेजी से आधी लागत में पुर्जों का निर्माण किया जाएगा। जिससे स्वदेशी manufacturing को बढ़ावा मिलेगा और देश का पैसा देश के बाहर भी नहीं जाएगा। इसी के साथ Rajnish Kapoor ने बताया कि think metal ने अब तक 17 से ज्यादा intellectual property (ip) आवेदन भी दाखिल किए हैं।
उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि, IAN alpha fund को विश्वास है कि, भारत में think metal high quality वाले धातु के पुर्जे बनाने के तरीके को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे पुराने तरीकों में बदलाव आएगा और कार्यक्षमता में तेजी आएगी। हमें इस company का समर्थन करने पर गर्व है।
