क्या है पूरा मामला?
सौरव जोशी ने अपने यूट्यूब चैनल पर डेली व्लॉग अपलोड किया, जिसमें वो अपने परिवार के साथ गेम खेल रहे थे। यह गेम ट्रुथ या डेयर पर आधारित था। खेल के दौरान सौरव ने अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट को डेयर देते हुए उन्हें पालतू कुत्ते ओरियो के कटोरे से पानी पीने का डेयर दिया।
डेयर सुनते ही अवंतिका इस डेयर से थोड़ी असहज दिखाई दी। लेकिन सौरव ने उनसे कहा कि डेयर पूरा करने के लिए उन्हें कम से कम 1 घूंट पानी तो पीना ही पड़ेगा। जिसके बाद वो कटोरा उठाकर अवंतिका के पास लेकर जाते हैं, और अवंतिका से कहते हैं कि कटोरे में साफ पानी डाला गया है। जिसके बाद अवंतिका यूट्यूबर पति सौरव जोशी द्वारा दिया गया डेयर पूरा करती हैं और पालतू कुत्ते के कटोरे से पानी पीती हैं।
लेकिन सौरव जोशी को बैकलैश तब देखने को मिला जब उन्होंने यह व्लॉग यूट्यूब पर अपलोड किया। पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं… कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि किसी इंसान को, खासकर अपने लाइफ पार्टनर को ऐसा डेयर देना कहां तक ठीक है? लोगों के नाराज होने का मुख्य कारण यह था कि एक निजी रिश्ते से जुड़ी ऐसी घटना को एंटरटेनमेंट के रूप में पेश किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर नाराज यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।
सौरव जोशी के व्लॉग का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेडिट समेत विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने अपने रिव्यू साझा किए। कई यूजर्स ने सौरव जोशी की इस हरकत को इंसल्टिंग और असंवेदनशील बताया। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता रिस्पेक्टफुल होना चाहिए, और सम्मान की सीमाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाए हैं कि अगर किसी इंसान को कोई काम पसंद नहीं है तो उसे जबरन कैमरे के सामने वो काम करने के लिए फोर्स नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोगों ने यह भी कहा कि, इस तरह की वीडियो युवा दर्शकों के सामने गलत उदाहरण पेश करती है।
हालांकि सोशल मीडिया पर सभी की राय एक जैसी नहीं थी। कुछ यूजर्स ने इसे एक फैमिली गेम और सामान्य मजाक का हिस्सा माना। वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला केवल एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं रहा, यह मनोरंजन और किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत सम्मान के बीच की सीमा को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।
वहीं कुछ यूजर्स ने पत्नी अवंतिका के इस चुनौती को स्वीकारने पर भी आपत्ति जताई और लिखा, “भाई यह तो हद से ज्यादा है, जिस तरह से वो इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त कर रही है, अगर मैं होती तो पूरा घर सिर पर उठा लिया होता।” इसी तरह अलग-अलग यूजर्स वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पूरे मामले पर सौरव जोशी की प्रतिक्रिया।
सौरव जोशी ने पत्नी अवंतिका को यह डेयर देने के बाद गेम खेल रहे बाकी फैमिली मेंबर्स से यह भी पूछा कि क्या उन्होंने पत्नी को ऐसी चुनौती देकर कुछ गलत तो नहीं किया?
कौन हैं सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट?
सौरव जोशी भारत के काफी पसंद किए जाने वाले व्लॉगर यूट्यूबर हैं, ये रोजाना अपनी डेली लाइफ को यूट्यूब के जरिए दर्शकों तक पहुंचाते हैं, और इसी के लिए जाने जाते हैं। यूट्यूब पर इनके मिलियंस में सब्सक्राइबर्स हैं। सबसे पहले इन्होंने यूट्यूब पर अपने ड्रॉइंग चैनल सौरव जोशी आर्ट्स से पहचान बनाई थी, जिसके बाद उन्होंने 2019 में सौरव जोशी व्लॉग्स की शुरुआत की, जिससे लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ने लगी।
सौरव जोशी के वायरल वीडियो पर यूपीएससी शिक्षक और कंटेंट क्रिएटर अमित किलौर ने जताई नाराजगी।
सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट की इस वायरल वीडियो विवाद पर यूपीएससी शिक्षक और कंटेंट क्रिएटर अमित किलौर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। टाइम्स नाउ, नवभारत और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने सौरव के व्यवहार के बारे में बात की और उन्हें महिला विरोधी भी कहा।
बता दें कि अमित किलौर की प्रतिक्रिया के बाद यह मामला और भी ज्यादा सुर्खियों में आया, ट्रोलर्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर मिलियन में दर्शकों तक पहुंच रखने वाले क्रिएटर्स को अपने कंटेंट के प्रभाव के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए।
